Pages

GK Quiz

  • अंग्रेजों ने हिन्दुओं तथा मुसलमानों को विभाजित करने के उद्देश्य से 1905 में बंगाल का विभाजन कर दिया।
  • भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 को ‘मिंटो-मार्ले सुधार’ कहा जाता है।
  • शाहजहां के शासनकाल में स्थापत्य कला अपनी चरम सीमा पर पहुँच गई थी।
  • पारसनाथ छोटा नागपुर की सबसे ऊँची चोटी है।
  • नग्न चट्टान पर भी पारिस्थितिक अनुक्रम को प्रारम्भ करने में सक्षम लाइकेन वास्तव में शैवाल और कवक के सहजीवी साहचर्य हैं।
  • भूगोलवेत्ता हंटिंगटन ने मानव जीवन में जलवायु की प्रमुख भूमिका पर जोर दिया है।
  • भारत में बचत का अधिकांश भाग घरेलू क्षेत्र से प्राप्त होता है।
  • मानव शरीर में औसतन ऑक्सीजन का तत्व 65 प्रतिशत होता है।
  • सनई अनुसन्धान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने लिनेन का कपड़ा तैयार करने के लिए टियरा (JRF-2) नामक देश की पहली फ्लैक्स विकसित किया है, जिसका पेटेंट कृषि मन्त्रालय (GOII) से करवा लिया गया है।
  • विशिष्ट समय के दौरान विशिष्ट लक्ष्य श्रोता के साथ विशिष्ट संप्रेषण कार्य को विज्ञापन उद्देश्य कहा जाता है।
  • ‘माई लाइफ एण्ड ब्यूटीफुल गेम’ नामक पुस्त के लेखक प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी पेले हैं।
  • ‘टोनी मॉरिसन’ (1993) प्रथम अश्वेत महिला हैं जिन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment