Pages

Most Important Gk Question for Competitive Exams - 4

निम्नलिखित युग्मों में से कौन से सही सुमेलित हैं?

1. लोथल - प्राचीन गोदी क्षेत्र
2. सारनाथ - बुद्ध का प्रथम धर्मोपदेश
3. राजगीर - अशोक का सिंह स्तम्भ शीर्ष
4. नालन्दा - बौद्ध अधिगम का महान पीठ
  • 1, 2, 3 और 4
  • 3 और 4
  • 1, 2 और 4
  • 1 और 2
पृथ्वी के धरातल से ऊपर की ओर वायुमण्डल के विभिन्न स्तरों का सही क्रम है -
  • क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, आयनमण्डल, मध्यमण्डल
  • समतापमण्डल, क्षोभमण्डल, आयनमण्डल, मध्यमण्डल
  • क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, आयनमण्डल
  • क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, आयनमण्डल
यदि समान क्षमता के 15 पंप एक टंकी को 7 दिनों में भर सकते हैं, तो उसी टंकी को 5 दिनों में भरने के लिए कितने अतिरिक्त पंपों की आवश्यकता होगी?
  • 6
  • 7
  • 14
  • 21
अन्य पशुओं के मांस की तुलना में मछली का उपभोग स्वास्थ्यकर माना जाता है, क्योंकि मछली में होता है -
  • बहुअसंतृप्त वसा अम्ल
  • संतृप्त वसा अम्ल
  • अत्यावश्यक विटामिन्स
  • अधिक कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन
तीन वार्षिक परीक्षाओं में से, जिनमें से प्रत्येक का कुल योगांक 500 है, एक विद्यार्थी को प्रथम एवं द्वितीय परीक्षाओं में औसत अंक क्रमशः 45% और 55% प्राप्त हुए,  60% का समग्र औसत प्राप्त करने के लिए तीसरी वार्षिक परीक्षा में उसे कितने अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं?
  • 450
  • 400
  • 350
  • 300
जब 1946 में भारतीय मुस्लिम लीग को अन्तरिम सरकार में शामिल किया गया था तो उस समय लियाकत अली खां को कौन सा विभाग दिया गया था?
  • वित्त
  • विदेश
  • गृह
  • रक्षा
खाद्यान्न को देश में संकटकाल में उपयोग हेतु सुरक्षित रखने के बारे में प्राचीनतम शाही आदेश का उल्लेख निम्न में से किस प्राचीन भारतीय अभिलेख में मिलता है?
  • अशोक का रुम्मिदेई स्तम्भ लेख
  • सोहगौरा ताम्रपत्र
  • चन्द्र का मेहरौली स्तम्भ शिलालेख
  • प्रयाग प्रशस्ति
अष्टांग मार्ग की संकल्पना निम्न में से किसका अंग है?
  • दीपवंश के विषयवस्तु
  • दिव्यावदान के विषयवस्तु
  • महापरिनिब्बान के विषयवस्तु
  • धर्मचक्र प्रवर्तन सुत्त के विषयवस्तु
हीमोफीलिया एक आनुवांशिक विकार है जो उत्पन्न करता है -
  • हीमोग्लोबीन स्तर में कमी
  • रूमेटी हृदय रोग
  • WBC में कमी
  • रक्त का स्पन्दन न होना (Non Clogging)
भारत की स्वाधीनता के समय, मोहनदास करमचंद गांधी कांग्रेस के -
  • अध्यक्ष थे
  • कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे
  • सदस्य नहीं थे
  • महासचिव थे
एक लोकल ट्रेन और एक एक्स्प्रेस ट्रेन समानान्त पटरियों पर एक ही दिशा में क्रमशः 29 कि.मी./प्रति घण्टा और 65 कि.मी./प्रति घण्टा की गति से जा रही थीं। लोकल ट्रेन के चालक ने देखा कि एक्स्प्रेस ट्रेन को उसके पास से गुजरने में ठीक 16 सेकण्ड लगे। एक्स्प्रेस ट्रेन की लंबाई क्या है?
  • 60 मीटर
  • 120 मीटर
  • 160 मीटर
  • 240 मीटर
जब I.S.T. याम्योत्तर (Meridian) पर दोपहर होती है तब धरती पर एक अन्य स्थान पर लोग अपनी सुबह 6.00 बजे की चाय ले रहे होते हैं, उस स्थान का देशान्तर (Longitude) है -
  • 17°30' E
  • 7°30' W
  • 172°30' E
  • 90° W
श्रेढ़ी 4/9, 9/20, 19/42 का अगला क्रम होगा -
  • 37/84
  • 39/86
  • 41/88
  • 43/81
भारत के संविधान की निम्न अनुसूचियों में से किस एक में दल बदल विरोधी कानून विषयक प्रावधान है?
  • दूसरी अनुसूची
  • पाँचवी अनुसूची
  • आठवीं अनुसूची
  • दसवीं अनुसूची
उद्योगों में किन सूक्ष्मजीवों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है?
  • जीवाणु
  • जीवाणु और कवक
  • जीवाणु और शैवाल
  • जीवाणु, सूक्ष्म शैवाल और कवक

No comments:

Post a Comment