Pages

GK Questions For Competitive Exams - 254

अकबर के द्वारा लागू की गई मनसबदारी प्रणाली किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गई थी?
  • अफगानिस्तान
  • तुर्की
  • मंगोलिया
  • फारस
मादाम भीकाजी कामा, एम. बरकतुल्ला, वी.वी.एस. अय्यर और एम.एन. रॉय में क्या बात समान थी?
  • वे सभी अन्तर्राष्ट्रीय साम्यवादी आन्दोलन के अग्रणी सदस्य थे।
  • क्रान्तिकारियों के एक दल ने काबुल में स्वतन्त्र भारत की जो अस्थायी सरकार बनायी थी उसमें एम. बरकतुल्ला प्रधानमन्त्री थे और शेष सभी मन्त्री।
  • वे सभी प्रमुख क्रान्तिकारी थे और स्वतन्त्रता आन्दोलन की अवधि में भारत से बाहर विविध देशों में काम कर रहे थे।
  • वे सभी लॉर्ड डलहौजी पर फेंके जाने वाले बम के मामले में अभियुक्त थे।
प्राणियों और पादपों की जातियों में अधिकतम विविधता मिलती है -
  • शीतोष्ण पर्णपाती वनों में
  • उष्णकटिबंध के आर्द्र वनों में
  • अत्यधिक प्रदूषित नदियों में
  • मरुस्थलों और सवाना मैदानों में
तारे का रंग सूचक है -
  • सूर्य से उसकी दूरी का
  • उसकी ज्योति का
  • सूर्य से उसकी दूरी का
  • उसके ताप का
किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है जिसे वह -
  • अवशोषित करता है
  • अपवर्तित करता है
  • परावर्तित करता है
  • प्रकीर्ण करता है
मानव भ्रूण का हृदय कब स्पन्दन करने लगता है?
  • अपने परिवर्धन के पहले सप्ताह में
  • अपने परिवर्धन के तीसरे सप्ताह में
  • अपने परिवर्धन के चौथे सप्ताह में
  • अपने परिवर्धन के छठे सप्ताह में
यह जानने के लिए कि अमीर अधिक अमीर होते जा रहे हैं और गरीब अधिक गरीब, किस बात की तुलना करना आवश्यक है?
  • विविध क्षेत्रों में विविध अवधियों के थोक मूल्य सूचकों की
  • विविध अवधियों में समरूप वर्ग के आय आदाताओं की आय के वितरण की
  • समय विशेष पर विविध वर्गों के आय आदाताओं की आय वितरण की
  • विविध अवधियों में अमीर और गरीब, दोनों वर्गों के व्यक्तियों को खाद्यान्न उपलब्धता की
भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं -
  • हड़प्पा संस्कृति में
  • पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में
  • वैदिक संहिताओं में
  • चांदी के आहत सिक्कों में
निम्न में से 'छायावाद' के प्रवर्तक कौन थे?
  • रामचन्द्र शुक्ल
  • सुमित्रानंदन पंत
  • जयशंकर प्रसाद
  • हजारी प्रसाद द्विवेदी
ऋृषि विश्वामित्र के पिता का नाम क्या था?
  • अतिबल
  • जमदग्नि
  • ऋष्यश्रृंग
  • गाधि

No comments:

Post a Comment