Pages

Most Important GK Questions For Competitive Exams - 105

विली-विली है -
  • लक्षद्वीप समूह के निकट सामान्यतः पाई जाने वाली मछली का एक प्रकार
  • उत्तर-पश्चिम आस्ट्रेलिया का उष्णकटिबन्धीय चक्रवात
  • एक प्रकार की हवा जो मरुस्थल में चलती है
  • एक प्रकार का वृक्ष जो शीतोष्ण कटिबंध में उगता है
प्राचीन संस्कृत ग्रन्थों में प्राप्य 'यवनप्रिय' शब्द द्योतक था -
  • हाथी दाँत का
  • नृत्य के लिए यवन राजसभा में भेजी जाने वाली नर्तकियों का
  • एक प्रकार की उत्कृष्ट भारतीय मलमल का
  • कालीमिर्च का
निम्न स्मारकों में से किस स्मारक में वह गुम्बज है जो संसार के विशालतम गुम्बजों में से एक है -
  • शेरशाह का मकबरा, सासाराम
  • गयासुद्दीन तुगलक का मकबरा, दिल्ली
  • गोल गुम्बज, बीजापुर
  • जामा मस्जिद, दिल्ली
बैंक दर का तात्पर्य है उस ब्याज दर से -
  • जो बैंक के द्वारा कर्ज और अग्रिम पर प्रभारित किया जाता है
  • जिसे भारतीय रिजर्व बैंक विनिमय पत्रों पर बट्टागत करता है
  • जो बंधपत्रों पर देय होता है
  • जो वाणिज्यिक बैंकों के निक्षेपों पर भारतीय रिजर्व बैंक देता है
निम्न में से किसका भारत के संविधान में स्पष्ट उल्लेख तो नहीं है पर परिपाटी के रूप में पालन किया जाता है -
  • वित्त मंत्री निम्न सदन का सदस्य होना चाहिए
  • प्रधानमंत्री यदि निम्न सदन में बहुमत खो दे तो उसे त्यागपत्र दे देना चाहिए
  • मंत्रिपरिषद् में भारत के सभी भागों का प्रतिनिधित्व हो
  • अपनी पदावधि की समाप्ति से पूर्व ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के एक साथ पदत्याग करने पर संसे के निम्न सदन का अध्यक्ष राष्ट्रपति का कार्य वहन करे
निम्न में से किस फसल का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार उसके सकल उत्पाद के सन्दर्भ में कम है -
  • चावल
  • रबर
  • गेहूँ
  • कॉफी
अष्टप्रधान नाम की मंत्रिप्ररिषद् थी -
  • गुप्त प्रशासन में
  • चोल प्रशासन में
  • विजयनगर प्रशासन में
  • मराठा प्रशासन में
निम्न पदार्थ युग्मों में से कौन सा टार्चलाइट में सामान्यतः प्रयुक्त आवेश्य बैटरियों में इलेक्ट्रोड के रूप में प्रयुक्त होता है -
  • निकेल और कैडमियम
  • जस्ता और कार्बन
  • लैड परॉक्साइड और सीसा
  • आयरन और कैडमियम
किस छोटी से छोटी संख्या में 3 जोड़ने पर योगफल 36, 45 और 50 से अलग-अलग पूर्णतः विभाजित हो जायेगी?
  • 1797
  • 1803
  • 897
  • 903
मन्नू भंडारी ने अपने निम्न कृतियों में से किस कृति का स्वयं नाट्य रूपांतर किया?
  • यही सच है
  • आपका बंटी
  • स्वामी
  • महा भोज

No comments:

Post a Comment