Pages

Most Important GK Questions For Competitive Exams - 93

निम्नलिखित व्यवसाय में लगे व्यक्तियों में से कौन से व्यक्तियों को अपनी कोशिकाओं के DNA में स्थायी परिवर्तन का खतरा रहता है -

1. कार्बन-14 समस्थानिक का उपयोग करके अनुसंधान करने वाले
2. एक्स-रे तकनीकज्ञ
3. कोयला खान में काम करने वाले
4. रंगरेज और रंगसाज
  • 1, 2 और 3
  • केवल 2
  • 1, 2 और 4
  • 1, 3 और 4
यदि एक मोबाइल सेट का मूल्य 25% बढ़ जाए तो नये मूल्य को कितने प्रतिशत घटाया जाए कि मूल्य मूल स्तर पर वापस आ जाए?
  • 15%
  • 25%
  • 20%
  • 30%
मान लीजिए मोबाइल सेट का मूल्य 100 है।
तो प्रश्नानुसार बढ़ा हुआ मूल्य = 100 + 25 =125
मूल्य को मूल स्तर पर लाने के लिए मूल्य में कमी = 125 - 100 = 25
इसलिए, प्रतिशत कमी = 25/125*100 = 20
निम्न नदियों में से कौन सी नदी तीन बार दो धाराओं में विभक्त हो जाती है और कुछ कि.मी. आगे जाकर पुनः मिल जाती हैं तथा श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम् और श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती हैं?
  • गोदावरी
  • कावेरी
  • कृष्णा
  • तुंगभद्रा
आयुर्विज्ञान के इतिहास की निम्न चार युगान्तरकारी घटनाओं में से सर्वप्रथम घटना है?
  • अंग प्रत्यारोपण
  • बाइपास सर्जरी
  • परखनली शिशु
  • प्लास्टिक सर्जरी
राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के निम्न चार प्रकारों में से कौन सा प्रकार उस व्यक्ति के नाम पर आधारित है जिसने सर्वप्रथम उस प्रकार का प्रयोग राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के लिए किया?
  • बायकाट
  • हड़ताल
  • घेराव
  • बंद
आयरिश भू-एजेंट कैप्टन बायकॉट ने सर्वप्रथम भूमि कर को कम न करने के सम्बन्ध में जिस प्रकार से राजनीतिक विरोध प्रदर्शन किया था वह उन्हीं के नाम से अर्थात बायकाट नाम से प्रसिद्ध हो गया।
भारत के निम्न क्षेत्रों में से कि क्षेत्र को "पारस्थितिक उष्ण स्थल" माना जाता है?
  • पश्चिमी हिमालय
  • पूर्वी हिमालय
  • पश्चिमी घाट
  • पूर्वी घाट
प्राचीन भारतीय समाज के प्रसंग में, निम्न शब्दों में से कौन सा शब्द शेष तीन के वर्ग का नहीं है -
  • कुल
  • वंश
  • कोश
  • गोत्र
कुल, वंश और गोत्र परिवार से सम्बन्धित है जबकि कोश का अर्थ भंडार या खजाना है।
भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्न में से किसने सर्वप्रथम प्रस्तुत किया था?
  • स्वराज पार्टी ने 1934 में
  • कांग्रेस पार्टी ने 1936 में
  • मुस्लिम लीग ने 1942 में
  • सर्वदल सम्मेलन ने 1946 में
भारतीय उपमहाद्वीप पर ग्रीष्म ऋतु में उच्च ताप और निम्न दाब हिन्द महासागर के वायु का कर्षण (Draws) करते हैं, जिसके कारण प्रवाहित होती है -
  • दक्षिण-पूर्वी मानसून
  • दक्षिण-पश्चिमी मानसून
  • व्यापारी हवाएँ
  • पश्चिमी हवाएँ
पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है जब प्रकाश जाता है -
  • हीरे से काँच में
  • जल से काँ में
  • वायु से जल में
  • वायु से काँच में

No comments:

Post a Comment