Pages

Most Important GK Questions For Competitive Exams - 220

गुप्त काल में रचित संस्कृत नाटकों में स्त्री और शूद्र पात्रों के संवाद हैं -
  • संस्कृत भाषा में
  • प्राकृत भाषा में
  • पाली भाषा में
  • शौरसेनी भाषा में
घोंसला बनाने वाला एकमात्र साँप है -
  • करैत
  • चेन वाइपर
  • किंग कोबरा
  • सॉ-स्केल्ड वाइपर
नागर, द्रविड़ और वेसर हैं -
  • भारतीय उपमहाद्वीप के तीन मुख्य जातीय समूह
  • तीन मुख्य भाषा वर्ग जिनमें भारत की भाषाओं को विभक्त किया जा सकता है
  • भारत में प्रचलित तीन मुख्य संगीत घराने
  • भारतीय मन्दिर वास्तु की तीन मुख्य शैलियाँ
भारत के निम्न में से किस राज्य में अब तक विधान परिषद् नहीं है, यद्यपि संविधान (सप्तम संशोधन) अधिनियम 1956 में उसके लिए उपबंध है -
  • मध्य प्रदेश
  • बिहार
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
एक व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान तक 40 कि.मी./घण्टे की औसत चाल से चला और वापस 50 कि.मी./घण्टे की औसत चाल से आया। सम्पूर्ण यात्रा में उसकी औसत चाल कितने कि.मी./घण्टे थी?
  • 45 कि.मी./घण्टे
  • 200/9 कि.मी./घण्टे
  • 400/9 कि.मी./घण्टे
  • जब तक दोनों स्थानों की दूरी ज्ञात न हो, प्रश्न का उत्तर देना सम्भव नहीं है
जब सितार और बाँसुरी पर एक ही स्वर बजाया जाये तो उनसे उत्पन्न ध्वनि का भेद निम्न में अन्तर के कारण किया जा सकता है -
  • तारत्व, प्रबलता और ध्वनिगुणता (pitch, loudness and quality)
  • तारत्व और प्रबलता (pitch and loudness)
  • केवल ध्वनिगुणता (quality)
  • केवल प्रबलता (loudness)
1946 में निर्मित अन्तरिम सरकार में कार्यपालक परिषद् के उपसभापति थे -
  • जवाहर लाल नेहरू
  • सी. राजगोपालाचारी
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • डॉ. एस. राधाकृष्णन
निम्न में से कौन भारत सरकार के योजनेतर व्यय हैं -

1. रक्षा व्यय
2. उपदान
3. पिछली योजना अवधि से सम्बद्ध सभी व्यय
4. ब्याज भुगतान
  • 1 और 2
  • 1 और 3
  • 2 और 4
  • 1, 2. 3 और 4
'पीपर पात सरिस मन डोला' में कौन सा अलंकार है -
  • उपमा
  • उत्प्रेक्षा
  • अतिशयोक्ति
  • श्लेष
'खर' और 'दूषण' का निवास स्थान था -
  • किष्किंधा पर्वत
  • दण्डक वन
  • चित्रकूट
  • लंका

No comments:

Post a Comment