Pages

General Knowledge on Railway

  • भारत का पहला रेलवे स्टेशन कौन सा है?
    बोरीबन्दर रेलवे स्टेशन जो बाद में विक्टोरिया टर्मिनल कहलाया और उसका नाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस है
  • भारतीय रेलवे का संग्रहालय कहाँ स्थित है?
    चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में
  • भारत का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित रेलवे स्टेशन कौन सा है?
    घूम
  • भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब हुई?
    1905 में
  • भारतीय रेल का प्रतीक वाक्य क्या है?
    राष्ट्र की जीवन रेखा (Lifeline of the Nation)
  • भारत मे कितने रेलवे स्टेशन हैं?
    7000 से भी अधिक
  • स्वतन्त्रता के पूर्व भारत में कितनी रेलवे कम्पनियाँ कार्यरत थीं?
    42
  • भारतीय रेल के अन्तर्गत कितने अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हैं?
    14 लाख से भी अधिक
  • भारत का सबसे अधिक लम्बाई वाला रेलवे जोन कौन सा है?
    उत्तर रेलवे
  • भारत का सबसे पहला रेलवे पुल कौन सा है?
    डैपूरी वायाडक्ट (मुंबई-ठाणे मार्ग पर)
  • भारत में पहली शताब्दी एक्सप्रेस कहाँ से कहाँ तक चलाई गई थी?
    नई दिल्ली से झाँसी के बीच, बाद में इसे नई दिल्ली से भोपाल तक कर दिया गया
  • भारत की सबसे अधिक प्रतिष्ठित रेलगाड़ी कौन सी है?
    राजधानी एक्सप्रेस
  • राजधानी एक्प्रेस किस गति से चलती है?
    120 से 130 कि.मी. प्रति घण्टा
  • दुर्घटना इत्यादि होने पर चिकित्सा सेवा हेतु परिचालित होने वाली रेलगाड़ी का क्या नाम है?
    मेडिकल रिलीफ ट्रेन
  • हिमसागर एक्सप्रेस कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
    11 राज्यों से