Pages

GK Questions For Competitive Exams - 443

यदि कोई वस्तु एक न्यूटन बल लगाने पर 100 से.मी. विस्थापित होती है, तो वस्तु द्वारा किया गया कार्य है -
  • 1000 जूल
  • 100 जूल
  • 10 जूल
  • 1 जूल
किसी रासायनिक परिवर्तन के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा कथन गलत है -
  • रासायनिक परिवर्तन से एक नया पदार्थ बनता है
  • रासायनिक परिवर्तन से बने नये पदार्थ के भौतिक गुण रासायनिक क्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों के भौतिक गुणों से भिन्न होते हैं
  • रासायनिक परिवर्तन से बने नये पदार्थ को सामान्य क्रिया द्वारा पुनः रासायनिक क्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों में बदला जा सकता है
  • उपरोक्त सभी कथन सही हैं
पदार्थ की किस अवस्था में उसके अणुओं के बीच आकर्षण बल सर्वाधिक होता है?
  • द्रव
  • ठोस
  • गैस
  • प्लाज्मा
न्यूटन द्वारा प्रतिपादित गति के कितने नियम हैं?
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
न्यूटन के गति के नियमों में से किस नियम में बल की परिभाषा मिलती है?
  • गति का पहला नियम
  • गति का दूसरा नियम
  • गति का तीसरा नियम
  • इनमें से कोई नहीं
किस वैज्ञानिक ने ग्रहों की गति का नियम प्रतिपादित किया?
  • न्यूटन
  • केप्लर
  • कॉपरनिकस
  • गैलीलियो
साबुन को जल में घोलने से जल का पृष्ठ तनाव -
  • घटता है
  • बढ़ता है
  • पहले घटता है फिर बढ़ता है
  • अपरिवर्तित रहता है
तारों तथा आकाशगंगा का व्यास नापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
  • बैरोमीटर
  • विस्कोमीटर
  • फोटोमीटर
  • इन्टरफेरोमीटर
यदि केशनली का व्यास दोगुना कर दिया जाये, तो इसमें चढ़ने वाले जल की लम्बाई -
  • दोगुनी हो जाती है
  • आधी रह जाती है
  • अपरिवर्तित रहती है
  • शून्य हो जाती है
यदि किसी उपग्रह का एक छोटा सा भाग टूट जाये तो वह टूटा हुआ भाग -
  • बाह्य अन्तरिक्ष में चला जायेगा
  • पृथ्वी पर गिर जायेगा
  • उपग्रह के साथ-साथ उपग्रह की ही चाल से घूमता रहेगा
  • उसी कक्षा में उपग्रह से दोगुनी चाल से उपग्रह से आगे निकल जायेगा